हल्द्वानी में गौला नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, सगे भाई है दोनों बच्चे

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: गौला नदी के आंवला चौकी गेट में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। एसपी सिटी व तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। गोताखोरों ने दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है। गुरुवार की शाम को आंवला चौकी गेट में दो सगे भाई रोमिन्स श्रीवास्तव व रोहन श्रीवास्तव पुत्र राम प्रकाश निवासी संतोषी माता मंदिर गौजाजाली हल्द्वानी नदी में डूब गए। आसपास के लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र को तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ ही गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय

जिन्होंने रेक्सयू कर दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया। दो सगे भाइयों की मौत से जहां उनके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पता चला है कि छोटा भाई डूबने लगा तो बड़ा भाई उसे बचाने के लिए नदी में चला गया और वह भी डूब गया। पुलिस दोनों बच्चों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा