चमोली में भीषण सड़क हादसा: अल्टो कार खाई में गिरी, दो की मौत

खबर शेयर करें -

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। कुलसारी – आलकोट – माल बजवाड़ – मोटर मार्ग पर आज दोपहर एक अल्टो कार (Uk 11Ta 3880) नोणा गाँव के समीप अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे अल्टो कार किसी सवारी को छोड़ने नोणा गाँव गई थी। ढालू और नोणा गाँव के पास ही वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और डीडीआरएफ (DDRF) की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, वीडीओ पर भी गिरेगी गाज

इस दुखद सड़क दुर्घटना में वाहन चालक दर्शन राम (उम्र 54 वर्ष), पुत्र लूती राम, निवासी पासतोली, और दिनेश चंद्र जोशी (उम्र 62 वर्ष), पुत्र बलराम जोशी, की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शवों को खाई से सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। सड़क दुर्घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का महामंथन: 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने फूंका चुनावी बिगुल

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


मुनिकीरेती में सूखी नदी में मिला शव

मुनिकीरेती: एक अन्य घटना में, मुनिकीरेती स्थित खारा स्रोत बाईपास पुल के नीचे सूखी नदी में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त और आगे की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' आज, लालकुआं में जुटेंगे दिग्गज, इन 10 बड़े मुद्दों पर हुंकार

Ad