रुपयों के लालच में दो सहेलियों ने अपनी सहेली को ₹5000 में होटल कर्मी को बेचा, 2 लोगों से आबरू लूटने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी सहेलियों को किया गिरफ्तार

In the greed of money, two friends sold their friend to the hotel worker for ₹ 5000, after robbing two people, the police arrested both the accused friends.

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा, रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रुपयों के लालच में दो सहेलियों  अपनी ही सहेली को ₹5000 में होटल कर्मी को भेज दिया जहां होटल कर्मी सहित 2 लोगों ने उक्त सहेली के साथ दुष्कर्म कर दिया इधर पुलिस ने अपनी सहेली को ₹5000 में बेचने वाली रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप निवासी दो नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेज दिया गया है।
एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि 10 फरवरी, 2023 में एक किशोरी गायब हो गई थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही जांच महिला उप निरीक्षक नेहा राणा को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी बिंदुखेड़ा निवासी धर्मेंद्र के साथ है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश की तो आरोपित धर्मेंद्र पुलिस के डर से उसे रुद्रपुर छोड़कर फरार हो गया।
एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि इसके बाद किशोरी अपनी ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर निवासी सहेलियों के यहां गई। दोनों ही सहेलियां उसे लालपुर स्थित होटल में छोड़ आईं। लापता किशोरी की लोकेशन लालपुर स्थित होटल में मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे बरामद कर लिया। इस दौरान पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी सहेलियों ने उसे होटल कर्मी देबू कश्यप को पांच हजार में बेचा था। होटल में देबू कश्यप ने उससे दुष्कर्म किया।
जबकि इससे पहले धर्मेंद्र उसे अपने साथ ले गया था और उसने भी उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों पर पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। जबकि उसे बेचने वाली दोनों सहेलियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार शाम को सूचना मिली कि किशोरी को बेचने वाली दोनों नाबालिग आवास विकास क्षेत्र में है। इस पर महिला उप निरीक्षक नेहा राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश किया।
यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका