हल्द्वानी-लालकुआं नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोग घायल, कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लालकुआं नेशनल हाईवे पर हल्दूचौड़ के पास कार और ऑटो की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई थी. इस हादसे में ऑटो सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने निजी वाहनों से घायलों को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस दुर्घटना में कार और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि हाईवे पर पिछले काफी दिनों से हो रहे धीमी गति से निर्माण कार्य हादसे का कारण बना है. हादसे के बाद लोगों ने 108 आपात सेवा को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक तक 108 सेवा मौके पर नहीं पहुंची. इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले गए. बताया जा रहा है कि एक घायल का नाम किशन पांडे निवासी सिंगल फार्म जबकि एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा