केदारनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत और चार अन्य घायल

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहन पर पत्थर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। यह घटना शुक्रवार, 30 मई 2025 की देर शाम गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, एक मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिससे वाहन में सवार छह लोगों में से दो की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: सेंचूरी पेपर मिल का बड़ा कदम; कल आयोजित होगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और जांचें होंगी मुफ्त

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ (डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। वाहन चालक, 38 वर्षीय राजेश रावत पुत्र राय सिंह निवासी नाग पनियाला, लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 24 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार पुत्र मोहन लाल यादव ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: विधायक की आईडी से ही 'उड़ गया' गैस सिलेंडर; एजेंसी का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, बिना बुकिंग के हो रही थी कागजी डिलीवरी

घायल यात्रियों, जिनमें 24 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र धनीराम यादव, 24 वर्षीय ओंकार सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, 19 वर्षीय विपेश यादव पुत्र गोविंद यादव, और चित्रांश साहू पुत्र ओंकार साहू (सभी जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ के निवासी) शामिल हैं, को 108 सेवा और स्थानीय वाहनों के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नाइट शिफ्ट कर लौट रहे सिडकुल श्रमिक की सड़क हादसे में मौत; तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार

डीडीएमओ (जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी) नंदन सिंह रजवार ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि बचाव कार्य तेजी से किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad