बाजपुर : खनन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे.. तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग का भी आरोप, छह लोग घायल

खबर शेयर करें -

कोसी नदी दाबका पार में खनन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं। घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। आरोपियों पर तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग करने और वाहन चढ़ाने का भी आरोप लगा है। मामले में तीन नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बलविंदर सिंह, जयमल सिंह, गुरपेज सिंह और 20/25 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़ीनेगी चुनावी संग्राम चरम पर, दीपक बाली ने संभाला मोर्चा, भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल

रविवार को कोसी नदी दाबका पार में काशीपुर के गांव गुलजारपुर और बाजपुर के गांव गोबरा नई बस्ती के खनन कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं। मारपीट में हरवंश सिंह, सुलेंद्र सिंह, पाला सिंह, बलविंदर सिंह, सुभाष सिंह, भजन सिंह निवासी गांव गोबरा नई बस्ती बाजपुर घायल हो गए। इस घटना से खनन क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में टला बड़ा हादसा: नैनीताल से लौट रहे हरियाणा के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर पलटा; चालक व शिक्षकों समेत 6 घायल, खाई में गिरने से बची जान

वहां मौजूद इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने घायलों को बाजपुर के उप जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हरवंश सिंह, सुलेंद्र सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। भजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बलविंदर सिंह, जयमल सिंह, गुरपेज सिंह और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के मास्टरशेफ मनीष जोशी की डंपर से कुचलकर दर्दनाक मौत, पांच बहनों का इकलौता भाई था युवक