आपरेशन क्रेक डाऊन के तहत बाजपुर में लाखों की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में पुलिस ने उप्र के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रूपये स्मैक बरामद की है।

उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपरेशन क्रेक डाऊन के तहत बाजपुर पुलिस की ओर से शुक्रवार रात को नशा तस्करों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाजपुर-दोराहा रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे पुलिस ने बरेली, उप्र के दो तस्करों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी रण से पहले कमिश्नर के दरबार में भिड़े शिव और ठुकराल

आरोपी नदीम व नरेश पाल उप्र बरेली के मीरगंज थाना के गुलडिया, गांव के रहने वाले हैं और लंबे समय से स्मैक की तस्करी में लगे थे। आरोपियों के पास से 73.12 ग्राम स्मैक भी बरामद की गयी है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही जेल भेज दिया गया है। आरोपी बरामद स्मैक को बरेली से तस्करी कर लाये थे।

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद