लालकुआं में पांच ग्राम स्मैक के साथ बिन्दुखत्ता के दो तस्कर दबोचे

खबर शेयर करें -


लालकुआं: कोतवाली पुलिस ने करीब 5 ग्राम स्मैक के साथ बिन्दुखत्ता के दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों तस्करों का चालान कर दिया है।

शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस सुभाष नगर बैरियर पर चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने पल्सर बाइक सवार दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास करीब 5 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने दोनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम भास्कर अधिकारी व सौरभ नेगी निवासी पुराना बिन्दुखत्ता निवासी भास्कर अधिकारी व सौरभ नेगी बताया।

पुलिस ने उनकी पल्सर बाइक को भी सीज किया है। पुलिस टीम में कोतवाल संजय कुमार, एसआई रजनी आर्या, कॉन्स्टेबल तरुण मेहता, कमल बिष्ट, सुखजिंदर सिंह मौजूद थे। बता दें कि कोतवाली व आसपास के क्षेत्रों में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। नई पीढ़ी इसमें एक, चरस व नशे के इंजेक्शनों का उपयोग कर नशे की गर्त में डूबते जा रही है।