एक ही नंबर के दो डंपर ढो रहे थे नीगम की लकड़ी, पुलिस ने किया ऐसे खुलासा

Corporation's wood was being carried by two dumpers of the same number, the police disclosed this

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआं। लाल कुआं पुलिस ने निगम की लकड़ी ढो रहे एक ही नंबर के दो डम्परों को कब्जे में लेकर वाहन स्वामी पर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे कोतवाली पुलिस एवं यातायात पुलिस कर्मी डिपो संख्या 4 और 5 के बीच में वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें लालकुआं की ओर से तेज गति से हाइवा ट्रक आता दिखाई दिया, जिसे रोककर वाहन की जांच की गई तो ई- मशीन से देखने पर उक्त हाईवा ट्रक मोहम्मद मोहसिन निवासी संजय नगर हाथीखाना लालकुआं के नाम दर्ज था, जबकि इससे पूर्व पुलिस ने डिपो संख्या 4 के समीप एक गाड़ी की जांच की तो उसका नंबर यूके 04 सीए- 0948 था, जबकि पुनः जांच के लिए रोकी गई गाड़ी का नंबर भी यूके 04 सीए- 0948 ही पाया गया। इसी बीच उक्त गाड़ी का चालक जिसने अपना नाम धन सिंह निवासी आनंदपुर उधम सिंह नगर बताया वह मौका देख कर जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने एक ही नंबर के उक्त दोनों वाहनों को जप्त कर कोतवाली लालकुआं में खड़ा कर दिया, तथा मामले में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी की ओर से आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चेकिंग करने वाली टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी और यातायात उपनिरीक्षक योगेश सक्सेना सहित ट्रैफिक एवं कोतवाली पुलिस कर्मी शामिल थे।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस टीम हाईवे में डिपो संख्या 4 और 5 के बीच चेकिंग कर रही थी एक हाईवे ट्रक की जांच कर कुछ ही समय बीता था तभी उसी नंबर का दूसरा हाईवा ट्रक भी मौके पर पहुंच गया, पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के सबसे बड़े 50 बेड आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी में शुरू हुई 'लीच थेरेपी': जोंक से हो रहा चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स और यूरिक एसिड का सफल इलाज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज डैम पर युवक से हैवानियत: मारपीट, अपहरण और अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप; 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश