चकराता : टाइगर फॉल में नहाते समय दो पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, दो पर्यटकों की अचानक से हो गई मौत

खबर शेयर करें -

विकासनगर: देहरादून जिले में चकराता के पास टाइगर फॉल में नहाते समय दो पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा हो गया. दोनों पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही चकराता थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को टाइगर फॉल से बाहर निकाला.

पुलिस के अनुसार, दिल्ली की 55 साल की महिला पर्यटक और चकराता के 48 साल के व्यक्ति टाइगर फॉल में मस्ती कर रहे थे. तभी टाइगर फॉल के झरने के पानी के साथ ऊपर से अचानक भारी भरकम पेड़ गिरा. उसी पेड़ के नीचे दोनों दब गए. सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका

चकराता थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि टाइगर फॉल में हादसे की सूचना पर चकराता थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. जहां पर दोनों शवों को बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें 👉  चेतावनी के बाद भी नहीं जागा सिस्टम, द्रोणासागर में भरभराकर गिरा विशालकाय सूखा पेड़; टला बड़ा हादसा

मृतकों की पहचान: मृतकों की शिनाख्त अल्का आनंद (55 वर्ष पत्नी गोविंद आनंद निवासी शाहदरा दिल्ली) और गीता राम जोशी (48 पुत्र तुलसी राम जोशी निवासी ग्राम सुजोऊ तहसील चकराता देहरादून) के रूप में हुई है. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.