चकराता : टाइगर फॉल में नहाते समय दो पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, दो पर्यटकों की अचानक से हो गई मौत

खबर शेयर करें -

विकासनगर: देहरादून जिले में चकराता के पास टाइगर फॉल में नहाते समय दो पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा हो गया. दोनों पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही चकराता थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को टाइगर फॉल से बाहर निकाला.

पुलिस के अनुसार, दिल्ली की 55 साल की महिला पर्यटक और चकराता के 48 साल के व्यक्ति टाइगर फॉल में मस्ती कर रहे थे. तभी टाइगर फॉल के झरने के पानी के साथ ऊपर से अचानक भारी भरकम पेड़ गिरा. उसी पेड़ के नीचे दोनों दब गए. सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

चकराता थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि टाइगर फॉल में हादसे की सूचना पर चकराता थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. जहां पर दोनों शवों को बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

मृतकों की पहचान: मृतकों की शिनाख्त अल्का आनंद (55 वर्ष पत्नी गोविंद आनंद निवासी शाहदरा दिल्ली) और गीता राम जोशी (48 पुत्र तुलसी राम जोशी निवासी ग्राम सुजोऊ तहसील चकराता देहरादून) के रूप में हुई है. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.