2 बीवी, 6 गर्लफ्रेंड और 9 बच्चे. देना चाहता था शाही जिंदगी इसलिए अपराधी बना ये सोशल मीडिया ‘स्टार’

खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर फ्राड तरीके से बड़ा नाम कमा रहा एक शख्स पुलिस की गिरफ्त में आया तो उसके गुनाहों के कई राज बाहर आ गए। लखनऊ के सरोजिनी नगर पुलिस ने बुधवार को उसे तब गिरफ्तार किया जब उसके खिलाफ धर्मेंद्र कुमार नाम के एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया।

पुलिस की पूछताछ में उसने कबूला कि उसे अपनी दो पत्नियों और नौ बच्चों को पालने के लिए मजबूरी में अपराध करना पड़ता है।

ऑनलाइन पैसे दो गुने करने, पोंजी स्कीम चलाने जैसे धंधे से हुआ अमीर

वह सोशल मीडिया साइट्स पर रील्स बनाने के अलावा पैसे ऐंठने के कई अन्य कामों में जुटा था। पोंजी की तरह की कई स्कीम, ऑनलाइन पैसे दो गुने करने और बीमा स्कीमों के जरिए लोगों को ठगने जैसे तमाम तरह के कामों से उसने दो बंगलों के अलावा आलीशान जीवन जीने के सभी साधन जुटा लिए थे। पुलिस को पता चला कि उसकी दो पत्नियां और नौ बच्चों के अलावा छह गर्लफ्रेंड्स भी हैं। इन सबके साथ वह बेहद शाही अंदाज में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

एक बार फायदा मिलना शुरू हुआ तो पीछे मुड़कर नहीं देखा

सरोजनी नगर पुलिस के मुताबिक अजीत पहले मुंबई में कोई जॉब करता था। सन 2000 में संगीता नाम की युवती से शादी की थी। उससे उसके सात बच्चे हुए। इस बीच 2010 में उसकी नौकरी छूट गई। इस वजह से वह अपने घर गोंडा लौट आया। परेशान होकर उसने अपराधिक गतिविधियों में लग गया। इन गतिविधियों में उसकी काफी आर्थिक फायदे हुए। इससे इन धंधों को वह लगातार बढ़ाता रहा। एक बार फायदा मिलना शुरू हुआ तो पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

2018 में उसने सुशीला नाम की युवती से दूसरा विवाह कर लिया। सुशीला से भी उसके दो बच्चे हुए। सुशीला उसके धंधे में मददगार हो गई। वह फर्जी करेंसी नोट भी बनाने लगा और इन धंधों में लगे दूसरे लोगों के साथ भी जुड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

अजीत को इससे इतना फायदा हुआ कि उसने दो बंगले बनवाए। एक में संगीता रहती थी और दूसरे में सुशीला रहती थी। अजीत खुद एक किराए के घर में रहता था। दोनों पत्नियों को उसने विलाशिता की सारी सुविधाएं मुहैया कराई थीं। अजीत अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ लंबी यात्रा पर जाया करता था। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में कई और राज अभी खुलने बाकी हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad