लालकुआँ में एक किलो चरस मे साथ दो युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा
लालकुआं: रोजगार होने के बावजूद दो युवक ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में नशे के सौदागर बन बैठे परंतु लालकुआं पुलिस ने दोनों युवकों का मिशन फेल कर दिया।

लालकुआं पुलिस द्वारा रात्रि गश्त/सघन चेकिंग के दौरान बिंदुखत्ता चौकी से लगभग 50 मीटर आगे चौराहे के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर उनकी चेकिंग की गई तो उनके कब्जे से क्रमश: 768 ग्राम एवं 547 ग्राम कुल 1 किलो 315 ग्राम चरस बरामद की गई।दोनों चरस तस्कर बागेश्वर के कपकोट थाना क्षेत्र के मूल निवासी है तथा लालकुआं क्षेत्र में किराए में कमरा लेकर एक मजदूरी तथा दूसरा टाटा मोटर्स कंपनी का कर्मचारी है जो मजदूरी करने के साथ-साथ चरस तस्करी के अवैध व्यापार में सम्मिलित थे।
उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिन्हें समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेज ।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं संजय कुमार,उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी बिंदुखत्ता,कांस्टेबल 301 त्रिलोक सिंह मेहता,कॉन्स्टेबल 831 राजेश कुमार,कांस्टेबल 882 दयाल नाथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत