उधम सिंह नगर में ठंड के चलते 20 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

खबर शेयर करें -

प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. आलम ये है कि शीतलहर के कारण शाम होते ही लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव

सड़कों पर जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने की कोशिश करते हैं.

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी ने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए 18 से 20 जनवरी तक सभी सरकारी, गैर सरकारी के साथ ही जनपद के समस्त आंगनबाडी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

शिक्षक और मिनिस्ट्रियल कार्मिक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे. शिक्षक और मिनिस्ट्रियल कार्मिकों का इस आदेश को ना मानना आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया
Ad Ad Ad Ad