UKD नेता दिवाकर भट्ट समेत 4 लोग सड़क हादसे में घायल, एयरलिफ्ट किए गए

खबर शेयर करें -

श्रीनगर: प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री व राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. हादसे में दिवाकर भट्ट को गंभीर चोटें आई हैं. प्रशासन ने पूर्व राजस्व मंत्री को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा है. बताया जा रहा है कि दिवाकर भट्ट की स्कॉर्पियो का टायर पंत गांव देवप्रयाग में फट गया, जिसके कारण ये दुर्घटना घटित हुई.

जानकारी के अनुसार दिवाकर भट्ट अपने तीन साथियों के साथ हरिद्वार से कीर्तिनगर आ रहे थे. तभी आज दोपहर में उनके वाहन का टायर फट गया. उनके साथ सवार तीन लोग भी घायल हो गए. दिवाकर भट्ट के साथ उस समय मनोज भट्ट, कमल राणा, लक्ष्मण बागड़ी भी थे. इन तीन लोगों को उपचार के लिए सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती किया गया है. अब दिवाकर भट्ट को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश ले जाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया

देवप्रयाग थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि प्रशासन द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि वाहन का टायर फटने से ये हादसा हुआ.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन