UKPSC Recruitmet 2023 : मिल्क सुपरवाइजर और गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपने यहां पर डेयरी पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर वैकेंसी निकाली है।

इस भर्ती प्रक्रिया के राज्य में इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpscnet.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जनवरी 2023 है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

यूकेपीएससी के डेयरी पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए पदानुसार अभ्यर्थियों की आयु निर्धारित की गई है। मिल्क सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल बचाने को खुद मैदान में उतरे एडीएम विवेक राय, कण्ट्रोल बर्निंग मुहिम के अंतर्गत आग पर कसा शिकंजा

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UKPSC Recruitment 2023 For Milk Supervisor/Sugarcane Supervisor लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण की मिसाल: काशीपुर की ‘आयरन लेडी’ अलका पाल को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज ने किया सम्मानित

आवेदन शुल्क

यूकेपीएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 172 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 82.30 रुपये जमा करना होगा।