ड्यूटी को जा रहे चाचा भतीजे को आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट कर किया लहूलुहान

खबर शेयर करें -

काशीपुर । ड्यूटी को जा रहे चाचा भतीजे को आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम कचनाल गाजी निवासी हिमांशु चौसाली पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह चौसाली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह विगत 2 दिसम्बर की सुबह अपने चाचा गौरव सती के साथ रुद्रपुर ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह बाजपुर रोड स्थित द्रोणा सागर के पास पहुंचा तो गांव के ही गोविंद सागर, अरमान, हरजिन्दर व उनके तीन अन्य साथियों ने पीछे से आकर उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। उनके साथ गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडो से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसकी दो उंगुली व चाचा के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए हैं। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा