केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने हरीश रावत के दावों पर ली चुटकी और दे दी यह नसीहत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022  नजदीक है तो प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई. सभी नेता एक दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे है. सत्ताधारी दल बीजेपी जहां कांग्रेसियों को आइना दिख रहे है तो वहीं विपक्षी बीजेपी की कमियां गिन रहे है. हल्द्वानी में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने हरीश रावत के दावों पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि हरीश रावत में चुनाव लड़ने का नैतिक साहस नहीं है. क्योंकि वे पिछला चुनाव लड़कर परिणाम देख चुके है.

चुनाव से डर गए हरीश रावत: दरअसल, हाल ही में हरीश रावत ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी इच्छा चुनाव लड़ने से ज्यादा कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने की है. इसी को लेकर जब केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से सवाल किया गया तो उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हरीश रावत में चुनाव लड़ने का नैतिक साहस नहीं है. चुनाव लड़ कर वह अपना परिणाम देख चुके हैं. हरीश रावत को फिर से डर लग रहा है कि कहीं इस बार भी वे चुनाव न हार जाए. इसीलिए उन्होंने पहले से ही फेस सेविंग कर ली है. ये उन्होंने अच्छा किया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान: बीएलओ बांटेंगे गणना प्रपत्र; आधार नंबर वैकल्पिक, मैदानी जिलों में मतदाताओं को खोजना बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें 👉 इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 8 महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार

हरीश रावत को दी नसीहत: इसके अलावा हरीश रावत ने रोजगार को लेकर भी एक बयान दिया था. उन्होंने सरकार को ललकारते हुए कहा था कि यदि सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में कुछ काम किया है तो केवल 3,200 लोगों के ही नाम-पते बता दे, जिन्हें नौकरी मिली हो. यदि सरकार यह ब्योरा दे देती है वो राजनीति छोड़ देगे. हरीश रावत के इस बयान पर जब अजय भट्ट से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जिस समय सरकार नौकरियां दे रही थी, उस समय हरीश रावत पंजाब में अपने पार्टी की सुलह समझौता करा रहे थे. वे हरीश रावत का राजनीति से संन्यास नहीं चाहते है. हालांकि भट्ट ने हरीश रावत को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें राजनीति में नकारात्मक बात नहीं करनी चाहिए. ऐसे कहकर लोकतंत्र को कमजोर नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: चार ARTO के तबादले, परिवहन आयुक्त ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश

कांग्रेस तिलमिलाई हुई है: आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तड़ीपार करने वाले हरीश रावत के बयान पर अजय भट्ट ने कहा कि जनता किसको तड़ीपार करेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा. बीजेपी की डबल इंजन सरकार बेहतर काम कर रही है और बीजेपी की चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को काफी फायदा हो रहा है. हरीश रावत भ्रम फैलाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं और विपक्ष पूरी तरह से तिल मिलाया हुआ है. तभी वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड 2027 बिगुल: लालकुआं में बिष्ट, दुमका और चंदौला के त्रिकोण में फंसा भाजपा टिकट का गणित

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है. जेपी नड्डा के दौरे को लेकर अजय भट्ट ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड दौरे से बीजेपी को मजबूती मिलेगी. जेपी नड्डा  सवाण गांव में शहीद परिवारों के आंगन से देहरादून में बनने वाले पांचवे सैनिक धान के लिए मिट्टी उठाएंगे. इसके बाद जेपी नड्डा शाम 4:00 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे, जहां वह पार्टी की बैठक लेगे और आखिर में रुद्रपुर आएगे. 16 नवंबर को रुद्रपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा 20 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ पहुंचेंगे, जहां शहीद धाम के लिए शहीद परिवारों के आंगन से मिट्टी उठाएंगे, जहां वह खुद भी मौजूद रहेंगे.