केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र भटनागर के निधन पर जताया शोक, शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

Union Minister of State for Defense and Tourism Ajay Bhatt expressed grief over the death of BJP district media in-charge Hitendra Bhatnagar, consoled the bereaved family

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र भटनागर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना व्यक्त की।

स्वर्गीय हितेंद्र भटनागर के आवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहां की है हितेंद्र ने मीडिया में रहते हुए पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में काम किया है उनकी कमी  पार्टी को हमेशा खलेगी। बताते चलें कि बृहस्पतिवार की रात को भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ नेता ,जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र भटनागर का हृदयाघात के चलते आकस्मिक निधन हो गया था। इधर जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र भटनागर के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के फोन के जरिए उनके पुत्र को गहरा शोक प्रकट करते हुए सांत्वना व्यक्त की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन