शराब भट्टी के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्घटना में युवक की मौत

खबर शेयर करें -

काशीपुर: आईटीआई थाना क्षेत्र में आज देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी युवक घायल हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायल को इलाज के लिए काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया. जहां उसका उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

दरअसल, काशीपुर आईटीआई थाने के पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बघेलेवाला का रहने वाला 24 वर्षीय युवक अनिल पुत्र हीरा सिंह गांव के ही रहने वाले अपने अपने साथी 19 वर्षीय पंकज पुत्र मुन्नू सिंह के साथ किसी काम से महुआखेड़ा गंज गया था. जहां से वह वापस अपने गांव के लिए लौट रहा था कि तभी महुआखेड़ा गंज में शराब भट्टी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

आनन-फानन में दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लाया गया. इस दौरान काशीपुर लाते समय अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथी पंकज को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad