हल्दुचौड़ में मिला अज्ञात युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस
रमेश जोशी ,लालकुआं: हल्दुचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के समीप सिचाई विभाग की नहर मे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार की प्रातः राहगीरों ने हल्दुचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के आवासीय परिसर के गेट के पास नहर में एक शव देखा। राहगीरों द्वारा मामले की सूचना हल्दुचौड़ पुलिस को दी। जिसके बाद चौकी इंचार्ज जयदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
यह भी पढ़े 👉 उधम सिंह नगर : 4 साल की बच्ची एवं 10 साल के बच्चे का कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप
जिन्होंने शव को नहर से निकलकर सडक मे रखा। काफी देर तक शिनाख्त कराने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष के पास है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नहर में गिरने के चलते युवक की मौत हुई होगी। शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही आसपास के इलाकों में लापता हुए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, चौकी इंचार्ज जयदीप नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के नहर में गिरने से मौत होने की अशंका लग रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

