उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है रंगों का त्योहार होली
देहरादून: राज्य में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। घर घर होली की धूम मची हुई है।
रविवार रात को होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जबकि सोमवार की सुबह से ही होली की धूम मच गई। गली से मोहल्लों तक व शहर से गांव तक लोग होली के रंग में सरोवर दिखाई दिए। किसी भी तरह की अराजकता वह हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हुए हैं।जनप्रतिनिधियों के घरों में होली मिलने वालों की भीड़ लगी है। इधर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश समेत तमाम नेताओं ने प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें