उत्तराखंड : 12 साल के मासूम ने पहले किया जहर का सेवन फिर अपने दादा के साथ जाकर लेट गया

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 साल के मासूम ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। बच्चे ने मां की डांट से नाराज होकर ये कदम उठाय़ा। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मां ने बच्चे को किसी बात पर डांट दिया। इससे बच्चा इतना नाराज हो गया कि उसने कीटनाशक खा लिया। उसके बाद वो अपने दादाजी से के पास जाकर लेट गया। तबीयत बिगड़ी तो परिवार को उसके जहर खाने की बात पता चली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बच्चे का नाम तनुज बताया जा रहा है। वह टिहरी जिले लंबगांव स्थित ग्राम धनगड़ा के रहने वाले संजय भट्ट का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। मां का रो-रो कर बुला हाल है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तनुज को मां ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे बच्चा काफी नाराज हो गया था। उन्होने बताया कि तभी खेती के लिए घर में रखा कीटनाशक बच्चे के हाथ लगा। उसने तुरंत वो कीटनाशक खा लिया औकर चूपचाप आकर अपने दादाजी के पास लेट गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल

पुलिस ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर परिवार परेशान हो गया, उन्होंने तनुज से पूछा तो तो उसने बताया कि उसने कीटनाशक खा लिया गया है। यह सुनते ही परिवार वालों के हाथ-पांव फूल गए। आनन फानन में वह उसे लेकर लंबगांव के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया
Ad Ad Ad Ad