उत्तराखंड : 13 साल की किशोरी से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर अपहरण कर दो माह तक दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

देहरादून:  मेरठ के एक युवक ने दून में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद वह बहला-फुसलाकर किशोरी को मेरठ ले गया, जहां उसने दो माह तक कब्जे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त कराया। आरोपित के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म, पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाया वैध वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, E.R.O. को सौंपा ज्ञापन

रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम के अनुसार, 27 मई को क्षेत्र से 13 साल की किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी परिवार को सदस्यों का फोन लेकर चोरी-छिपे किसी से बात करती थी।

मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम पर बनाई थी आइडी

साथ ही पिता के मोबाइल फोन से उसने इंस्टाग्राम पर आइडी बनाई हुई है। आइडी खोलने पर पता चला कि किशोरी की हर फोटो और वीडियो पर एक युवक ने लाइक व कमेंट किए हुए थे। जानकारी जुटाने पर पता चला कि युवक मेरठ का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के छानी गांव में तेंदुए का आतंक: दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया अचानक हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग ने लगाया पिंजरा

इस पर 21 जुलाई को पुलिस टीम मेरठ गई। पुलिस ने वहां से आरोपित विकास कश्यप (उम्र 22 वर्ष) को दत्तावली गेसूपुर, जिला मेरठ से गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को भी बरामद कर लिया। किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात कही। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल की फैक्टरियों में आईटीआई पास बेटियों का जलवा: मशीनों पर साध रहीं निशाना, हर महीने कमा रहीं 25 से 30 हजार रुपये
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad