उत्तराखण्ड : यहाँ रायता खााने के बाद 17 लोगों की तबीयत बिगड़ी, मंदिर में भंडारे के दौरान खाया था रायता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: गरुड़ तहसील के सिल्ली गांव में रायता खााने के बाद 17 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि पीड़ित लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई. जिसके बाद सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया. जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि इन लोगों ने एक मंदिर में भंडारे के दौरान रायता खाया था. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती मरीज अखिल जोशी ने बताया कि शुक्रवार यानी 22 मार्च को मंदिर में भंडारा चल रहा था. इस दौरान लोगों ने रायता आदि का सेवन किया, लेकिन भंडारा खाने के बाद सिल्ली गांव के कुछ लोगों की अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टी के साथ पेट दर्द की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते ही एक के एक बाद 17 लोगों की तबीयत खराब हो गई. जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

वहीं, घबराए ग्रामीणों ने तत्काल पीड़ित लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती किया. जहां उपचार के बाद पीड़ित लोगों की हालत में सुधार हो रहा है. इधर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉक्टर विजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 17 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए. सभी को ड्रिप चढ़ाई गई है. फिलहाल, सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया
Ad Ad Ad Ad