उत्तराखंड : मामूली कहासुनी में 5-6 लोगों ने इलेक्ट्रीशियन की पीट-पीटकर कर दी हत्या, तीन हिरासत में

खबर शेयर करें -

मामूली कहासुनी में 5-6 लोगों ने एक इलेक्ट्रीशियन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हल्द्वानी एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने हत्यारों की शिनाख्त कर ली है।

इनमें से तीन को हिरासत में ले लिया है। मोहल्ला विजय नगर नईबस्ती निवासी फईम अब्बासी नशा करने का आदी था।

नई बस्ती विजयनगर निवासी फईम चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई अजीम काम के सिलसिले में विदेश गया है। जबकि दो भाइयों नईम और नदीम की भी शादी हो चुकी है।

फईम पर पत्नी अमीर जहां के अलावा तीन छोटी-छोटी बेटियों की जिम्मेदारी थी। नशे की लत के चलते काफी समय से काशीपुर ओएसटी सेंटर से उसका इलाज चल रहा था। पुलिस पड़ताल में पता लगा है कि हत्या को अंजाम देने वाले उसके परिचित ही थे, वो भी नशा करने के आदी हैं। यह बात फईम ने इलाज के लिए हल्द्वानी जाते समय रास्ते में अपने भाइयों को भी बताई थी। हमलावरों ने उसके पेट और सिर पर घातक प्रहार किए थे, जो उसकी मौत की वजह बने। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

काशीपुर में इलेक्ट्रीशियन की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
मोहल्ला नई बस्ती विजयनगर निवासी फईम अब्बासी (35) पुत्र शरीफ अहमद इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। रविवार शाम वह किसी काम से गंगेबाबा रोड पर गया था। इसी दौरान मामूली बात पर पास खड़ा एक युवक उससे भिड़ गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मौके पर पहुंचे पांच-छह युवकों ने लोहे की रॉड, बेल्टों आदि से फईम को पीटना शुरू कर दिया। पूरी घटना गंगेबाबा रोड स्थित शराब की दुकान के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फईम के परिचित ठाकुरद्वारा निवासी बब्बू ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण

सिर में गहरी चोट के कारण उसे खून की उल्टियां होने लगीं। सोमवार सुबह डॉक्टर ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। फईम के भाई नदीम और नईम उसे लेकर हल्द्वानी गए। एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad