उत्तराखंड : राहगीरों से लूटपाट और डकैती की योजना बना रहे 8 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, तमंचा, चाकू और सरिया लेकर पूरी थी तैयारी

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में पुलिस ने लूटपाट और डकैती की योजना बना रहे 8 आरोपियों को दबोचा है. आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू और धारदार सरिया बरामद हुई है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया. जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएसडी कैंटीन के नाम पर आम लोगों को बेची जा रही नकली शराब की खेप बरामद; क्रेटा कार समेत तस्कर गिरफ्तार

सितारगंज थाना पुलिस के मुताबिक, बीती देर रात पुलिस की टीम जैल कैंप पुराने प्राइमरी स्कूल क्षेत्र में गस्त कर रही थी. तभी स्कूल में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए. पुलिस को देखकर आरोपी सकपका गए. जिस पर पुलिस को शक हुआ. जब टीम ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से एक तमंचा, चाकू और धारदार हथियार बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस की टीम तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई.

यह भी पढ़ें 👉  भांग की खेती पर पुलिस का पहला मुकदमा; ग्रामीणों में पारंपरिक खानपान को लेकर बढ़ी चिंता

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राज मिर्धा, देवाशीष विश्वास, आकाश मंडल, दीपक विश्वास, सुमन सरकार निवासी गुरुग्राम शक्ति फार्म सितारगंज, गोकुल विश्वास निवासी रतन फार्म नं 1 निर्मल नगर शक्ति फार्म, संजीत बढई निवासी शक्तिफार्म थाना सितारगंज बताया. आरोपियों ने बताया कि वो सड़क में आने जाने वाले राहगीरों से लूटपाट की योजना बना रहे थे, लेकिन उनके मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू : चौकी प्रभारी ने निजी खर्चे से प्राचीन शिव मंदिर में लगवाया सीसीटीवी कैमरा; ग्रामीणों ने की सराहना