उत्तराखंड : यहां विभिन्न गांवों के पशुपालकों की करीब 80 बकरियां आकाशीय बिजली की चपेट आई

खबर शेयर करें -

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलता और बिगड़ता जा रहा है। रविवार देर शाम प्रदेश के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के मुनस्यारी विकास में अचानक तेज अंधड़ और तूफान आ गया। इस दौरान विकास खंड के विभिन्न गांवों के पशुपालकों की करीब 80 बकरियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पशुपालक खासे निराश हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

रविवार देर शाम मुनस्यारी विकास खंड के होकरा, गोला, खोयम गांव निवासी जसमल सिंह, गंगा सिंह, किशन सिंह, सुर सिंह, जगदीश सिंह और मान सिंह अपनी बकरियों को चराने के लिए पास के जंगल में ले गए थे। इसी बीच अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज अंधड़ के साथ तूफान आने लगा।

इस बीच तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी और जंगल में चर रही करीब 80 बकरियों की मौत हो गई। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भगत वाछमी ने बताया कि यह ग्रामीण पशुपालन कर अपने परिवार को गुजर बसर करते थे। लेकिन अचानक हुई इस घटना के बाद इन पशुपालकों की कमर टूट गई है। वाछमी ने कहा है कि इस घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिस कारण अब उनकी आजीविका प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है। वाछमी ने जिला प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को आपदा मद से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप