उत्तराखंड : बकरी चराने गए 12 साल के बच्चे को गुलदार ने मुंह से दबोचा, बहन के चिल्लाने पर पेड़ पर फेंका

खबर शेयर करें -

देवप्रयाग मुख्यालय  हिंडोला खाल के समीप  गोसिल गांव के एक बच्चे पर गुलदार ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक 12-13 साल का बच्चा बकरियों को चुगाने के बाद घर की ओर ले जा रहा था कि घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

बच्चा गंभीर रूप से घायल है। जिसे प्राथमिक उपचार  के उपरांत श्रीनगर भेजा गया जहां से एम्स भेजे जाने की अपुष्ट सूचना है। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्राप्त अपुष्ट जानकारी के अनुसार आज शाम 6:00 बजे हिंडोला खाल से जामणीखाल के बीच गोसिल गांव जाने वाले रास्ते के समीप एक 12-13 साल का बच्चे को बकरी चराते हुए गुलदार ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है।

उसके पिता सुशीलदास ने बताया कि गुलदार ने जसप्रीत पर अचानक हमला कर उसे उठाकर पास के पेड़ पर फेंक दिया। इससे पहले गुलदार उसे अपना निवाला बनाता उसकी बहन ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर आस पास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद गुलदार बालक को छोड़ भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के खुर्पाताल में फिर बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की XUV, 5 घायल; 2 गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

क्षेत्र में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में गुलदार ने कई लोगों पर हमला किया है । वन विभाग की टीम ने बच्चों को अस्पताल भिजवाया था जिसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की टीम से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad