उत्तराखंड : आंगन में खड़ी 21 वर्षीय युवती पर गुलदार ने किया हमला, हो हल्ला करने पर गुलदार जंगल की ओर भागा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के जोशी गांव के खाकर गांव में देर शाम आंगन में खड़ी एक युवती पर जंगली जानवर ने अटैक कर दिया और उसके दाएं पांव को जख्मी कर दिया। युवती और आसपास खड़े लोगों के हो हल्ला करने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

युवती को 108 के माध्यम से हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया है। गांव के लोगों ने बताया कि इन दिनों धान कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है। इस कारण देर शाम तक लोग आंगन में काम खत्म करने में लगे रहते हैं। देर शाम भी लोग आंगन में ही काम कर रहे थे। इसी बीच गांव में गुलदार ने 21 साल की युवती पर आक्रमण कर दिया और उसका दायां पैर गुलदार के नाखूनों से जख्मी हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

युवती ने परिजनों के हो हल्ला करने पर गुलदार हालांकि वहां से भाग निकला था। परिजन उसे रात में ही जिला अस्पताल ले गए। कल शाम को 06:10 बजे में बाघ ने अचानक हमला किया।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad