उत्तराखंड: एक शख्स ने पांच महिलाओं से की शादी, रहस्यमय व्यवहार से खुला भेद

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में एक ऐसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला अपने पति के रहस्यमय व्यवहार की शिकायत लेकर पहुँची। पड़ताल के दौरान पता चला कि उसके पति ने एक-दो नहीं, बल्कि पांच महिलाओं से शादी की थी और सभी से झूठ बोला था। इस खुलासे से महिला आयोग भी हैरान रह गया।


 

झूठ और फरेब का जाल

 

आरोपी खुद को रसूखदार व्यक्ति बताता था और सरकारी नौकरी का हवाला देकर महीनों के लिए घर से गायब हो जाता था। वह कभी एक्सीडेंट होने का बहाना बनाता तो कभी पैसे मांगने के बहाने तैयार रखता। लगातार अपनी लोकेशन बदलता और हर बार एक नया झूठ गढ़ लेता था। महिलाओं को झांसे में लेने के लिए उसने कई बार अफसरों और नेताओं के साथ खिंचवाई तस्वीरें भी भेजीं। एक बार तो उसने खुद को ‘पुरस्कार विजेता’ भी बताया था।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ को टक्कर लगने के विवाद में बवाल, कांवड़ियों पर कार सवार से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

 

शिकायतकर्ता महिला की आपबीती

 

शिकायतकर्ता महिला ने आयोग को बताया कि शुरुआत में उसके पति का व्यवहार सामान्य था, लेकिन जल्द ही वह महीनों के लिए घर से गायब रहने लगा। नौकरी की बात कहकर निकलता और फिर महीनों तक उसकी कोई खबर नहीं मिलती। इसी बीच, उसे अपने पति के दूसरी महिलाओं से रिश्तों की जानकारी मिली तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी के विज़न को रिद्धिम की उड़ान, ‘मिशन संवाद’ बना पुलिस बल की नई ताकत

 

महिला आयोग ने सरकार से मांगी मदद

 

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है। आरोपी अब तक आयोग की किसी भी सुनवाई में नहीं पहुंचा है। 2 जुलाई को मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने इस मामले का विशेष रूप से जिक्र किया और ऐसे प्रकरणों में आरोपियों तक पहुंचने के लिए सरकारी मदद की आवश्यकता बताई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 7 दिन से यमुनोत्री हाईवे बाधित, स्यानाचट्टी झील का जलस्तर घटा

यह मामला धोखे और बहुविवाह के गंभीर सामाजिक पहलुओं को उजागर करता है, जिस पर प्रशासन और समाज दोनों को ध्यान देने की आवश्यकता है।