उत्तराखंड : सेना के कैप्टन पर दुष्कर्म करने का लगा आरोप, दवा द्वारा करवाया गर्भपात भी

खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र की एक युवती ने सेना के कैप्टन पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। साथ ही जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करवा दिया।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, युवती ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 उसकी मुलाकात इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अनुग्रह देशमुख से हुई थी, जो भारतीय सेना में कैप्टन है। आरोपित का घर प्रेमनगर क्षेत्र में है।

बताया कि आरोपित ने उसके स्वजन को अपने घर बुलाकर अपने स्वजन से मिलवाया। वहां से जब वह अपने घर वापस लौटे तो अनुग्रह की मां का फोन आया और उन्होंने रिश्ता करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद अनुग्रह ने उसकी मां से बात कर विश्वास दिलाया कि वह अपनी मां को शादी के लिए मना लेगा।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर ने चौपाल से फूंका स्वच्छता का बिगुल—शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी अकेले बाली की नहीं, जनता को भी आना होगा आगे

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक होटल में काम करती थी, लेकिन अनुग्रह ने उससे कहा कि उसके घर में होटल में काम करने वाली लड़की को अच्छा नहीं मानते हैं, इसलिए उसने होटल की नौकरी छोड़कर एक कैफे शुरू किया। आरोप है कि इस बीच अनुग्रह ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। इस पर आरोपित ने उसका गर्भपात भी करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाया वैध वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, E.R.O. को सौंपा ज्ञापन

बहन के मेडिकल स्‍टोर से मंगवाई गर्भपात करवाने की दवा

बताया कि आरोपित की बहन का महाराष्ट्र के नासिक में मेडिकल स्टोर है। वहां से गर्भपात की दवा भेजी गई। इस बीच आरोपित ने उसकी मांग भरी और कहा कि वह जल्द उससे शादी करेगा। 30 मई 2023 के बाद आरोपित ने उससे बात करनी बंद कर दी और शादी करने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अनुग्रह देशमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के छानी गांव में तेंदुए का आतंक: दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया अचानक हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad