उत्तराखंड : निकाह के समय हुई दूसरी लड़की की एंट्री, धोखे का लगाया आरोप ! दूल्हा अब घर का न घाट का

खबर शेयर करें -

रामनगर। निकाह की सारी तैयारी चल रही थी। दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच खुशी का माहौल था। नाते-रिश्तेदारों की वजह से खासी चहलपहल थी। इस बीच जसपुर से एक युवती आ धमकी। दूल्हे पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

मामला कोतवाली पहुंच गया। मोहल्ला गुलरघट्टी में एक युवक का निकाह नगर में ही युवती से हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

रविवार को निकाह की तैयारी चल रही थी। इस बीच, जसपुर से एक युवती दूल्हे के घर निकाह रुकवाने के लिए पहुंच गई। युवती का कहना था कि चार साल पहले युवक का रिश्ता उससे हुआ था। अब युवक दूसरी लड़की से निकाह कर रहा है। युवती ने निकाह का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। दूल्हा पक्ष व युवती पक्ष ने पुलिस के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखते हुए एक-दूसरे के आरोप को निराधार बताया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज

युवक ने जसपुर से आई युवती से निकाह करने से मना कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी थी। एसएसआइ मो. युनूस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो पाया है। दोनों पक्ष आपस में नजदीकी रिश्तेदार भी हैं। वहीं, दुल्हन पक्ष ने निकाह करने से मना कर दिया है। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad