उत्तराखंड : शादीशुदा बेटे और माँ के बीच किसी मामूली बात पर हुई बहस के बाद बेटे ने चाकू से गोदकर की माँ की हत्या

खबर शेयर करें -

कोटद्वार: यहाँ एक युवक ने किसी मामूली बात पर धारदार हथियार से अपनी माँ की जान ले ली, आरोपी ने एक के बाद एक कई वार किए साथ ही उसने एक ऊँगली भी काट दी और फिर मौके से फरार हो गया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

जनपद पौड़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के आम पड़ाव में 45 वर्षीय थाईरा वेगम अपने परिवार के साथ रहती है, बताया जा रहा है कि शादीशुदा बेटे और माँ के बीच किसी मामूली बात पर बहस हो गई। इसपर बेटे असरफ का आपा खो गया और गुस्से में उसे कुछ दिखाई न दिया उसने चाकू से अपनी माँ पर कई वार कर दिए, इतना ही नहीं आरोपी ने माँ की एक ऊँगली भी काट दी। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई, परिजन तत्काल उन्हें राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: कपाट खुलने के बाद 69 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन; व्यापारिक गतिविधियों में आई तेजी

आरोपी बेटे को पकड़ने के लिए पुलिस मुस्तैद

राजकीय बेस अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी विजयेश भारद्वाज ने बताया कि महिला थाईरा बेगम की एक उंगली कटी हुई है और शरीर के ऊपरी हिस्से पर धारदार हथियार से कई घाव बने हुए हैं। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी पर भी एक बड़ा घाव है। दुख की बात है कि महिला की मृत्यु हो गई है। मृतका का जल्द ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। कोटद्वार कोतवाली की बाजार पुलिस चौकी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोटद्वार कोतवाली ने बताया कि आरोपी युवक असरफ फरार हो गया है। पुलिस ने टीम का गठन कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश में दबिश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा का कायाकल्प: पुराने बस अड्डे पर बनेगा भव्य 'शॉपिंग मॉल', मुख्य चौराहे से टोल प्लाजा तक सड़क होगी चौड़ी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  होटल में महिला संग रंगरलिया मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड, पत्नी के पहुंचते ही मचा हाई वोल्टेज हंगामा