उत्तराखंड : शराब के नशे में फौजी पिता ने दो साल की मासूम की पीट पीटकर ले ली जान

खबर शेयर करें -

नशे की लत इंसान को कहीं का नहीं छोड़ती, अब देहरादून में ही देख लें यहां शराब के नशे में धुत फौजी पिता इस कदर हैवान बन गया कि अपनी 2 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला।

बेटी को इलाज के लिए शहर के तीन अस्पतालों में ले जाया गया था, लेकिन अफसोस कि उसकी जान बच नहीं सकी। फौजी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पटेलनगर इलाके की है।

यहां बच्ची की मां नीरा निवासी बंजारावाला, राजेश्वरी कॉलोनी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने पति आनंद सिंह व दो साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहती थी। उसका पति आर्मी में है। जब भी वह छुट्टी पर घर आता है तो घर पर शराब पीकर अपनी दो साल की बेटी को मारता-पीटता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

पत्नी जब विरोध करती तो उसके साथ भी मारपीट की जाती। पत्नी और बच्ची दोनों डरी-सहमी रहती थीं।

बीते दिसंबर को आरोपी आनंद छुट्टी पर घर आया, इसके बाद बच्ची और उसकी मां संग मारपीट का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। नीरा ने बताया कि 10 जनवरी को पति ने शराब के नशे में बेटी को बहुत पीटा। जिस कारण बेटी की हालत गंभीर हो गई। बच्ची की जान बचाने के लिए मां उसे पहले महंत इंदिरेश, फिर एमएच और उसके बावजूद हालत में सुधार न होने पर मैक्स अस्पताल ले गई। लेकिन, 13 जनवरी को इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। इस घटना के बाद नीरा गहरे सदमे में है। उसने आरोप लगाया कि पति के बुरी तरह से पीटने के कारण ही उसकी बेटी की मौत हुई। पीड़ित ने ये भी कहा कि 15 जनवरी को पति ने उसका गला दबाकर उसे भी मारने की कोशिश की, तब उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में