उत्तराखण्ड : मुंह से आ रही थी शराब की बदबू, इसलिए कर दी युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बॉलीवुड फिल्म ‘रमन राघव’ की तर्ज पर ही रेलवे स्टेशन कैंपस में 25 वर्षीय युवक की पत्थर से कूचलकर हत्या की गई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से जीआरपी ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए सिरफिरे आरोपी को दबोचा।

बकौल एसपी जीआरपी सरिता डोबाल की माने तो आरोपी यदि जल्द पकड़ में न आता तो कई घटनाओं को अंजाम दे डालता। उसकी प्रवृति से इस बात की आशंका पूरी तरह से बलवती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि तीस वर्षीय आरोपी का नाम घनश्याम पुत्र स्वर्गीय छत्तर सिंह निवासी ग्राम तरोली कोतवाली छाता जिला मथुरा यूपी है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल; डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

आरोपित साइको बताया जा रहा है, जिसने पूछताछ में कबूला कि शराब के नशे में धुत रहे मृतक युवक के मुंह से बदबू आ रही थी, इसलिए उसने उसे मार डाला। हत्या का कबूलनामा सुनकर एक बारगी पुलिस भी सन्न रह गई। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन

गौरतलब है कि सात मार्च को रेलवे स्टेशन कैंपस में गेट नंबर तीन के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। उसके सिर पर गहरा घाव था। शीशे की तरह साफ था कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। हत्याकांड को अंजाम देने में किसी भारी भरकम वस्तु का इस्तेमाल किया गया है। एसपी सरिता डोबाल के निर्देश पर एसओ जीआरपी अनुज सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, उसके बाद भी राह आसान नहीं थी। पहनावे के आधार पर जीआरपी ने खाक छानी। जिसके बाद टीम आरोपित तक पहुंचने में कामयाब रही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
Ad Ad Ad Ad