उत्तराखंड : व्‍हाट्सअप स्टेटस पर लिखा बाय सबको, फिर महिला और युवक ने किया सुसाइड

खबर शेयर करें -

देहरादून: राजधानी देहरादून में युवक व महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटनास्थल के पास से नशीले इंजेक्शन मिले हैं. वहीं पुलिस को मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा मामला: देहरादून के रेसकोर्स इलाके के एक घर में युवक और महिला के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. महिला पिछले दिनों ही अपने मायके आई हुई थी. जबकि युवक की शादी नहीं हुई है. बताया जा रहा कि विवाहिता रात को लड़के के घर गई थी. इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस ने अनुसार सुबह जब काफी खटखटाने के बाद भी युवक का कमरा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए. जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, जहां युवक और विवाहिता का शव पड़ा हुआ था.

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

घटनास्थल से मिले नशीले इंजेक्शन: जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में नेहरू कॉलोनी थाना को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक एक अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था, जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी. घटनास्थल से नशीले इंजेक्शन मिले हैं. जैसे ही घटना की सूचना लोगों को लगी पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता

25 वर्षीय राहुल मैक्स में लैब टेक्नीशियन का काम करता था. वहीं उसकी महिला के साथ चार- पांच साल से दोस्ती थी. कुछ समय पहले उसकी दोस्त की शादी हुई थी. राहुल अविवाहित था. रविवार देर रात राहुल महिला को लेकर अपने घर पहुंचा और दोनों ने आत्महत्या कर ली. सुबह जब राहुल ने दरवाजा नहीं खोला तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व; भद्रा रहित उदया तिथि में राखी बांधना रहेगा बेहद शुभ

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों के शव बिस्तर पर पड़े थे. पुलिस को मौके से इंजेक्शन व जहरीली शीशी बरामद हुई है. वहीं आत्‍महत्‍या करने से पहले राहुल ने अपने व्‍हाट्सअप स्टेटस पर ‘बाय सबको’ लिखा था.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad