उत्तराखंड : जंगल में महिला की गला घोंटने की हुई कोशिश.. पति भी गुमशुदा, पुलिस की कार्यवाही शुरू

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: आईडीपीएल क्षेत्र के जंगल में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जख्मी मिलने पर सनसनी फैल गई. पुलिस को मामले की सूचना मिली, तो हड़कंप मच गया. तत्काल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर उन्हें महिला के गले में दुपट्टा लिपटी मिली.घायल अवस्था में पुलिसकर्मियों ने महिला को एम्स में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस का कहना है कि महिला अभी बयान देने की स्थिति में बनी है, महिला की हालत ठीक होने पर पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. जबकि महिला का पति भी लापता बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पूछताछ में 26 वर्षीय महिला की पहचान कृष्णानगर कॉलोनी, ऋषिकेश निवासी के रूप में हुई. प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि परिजनों से बातचीत में पता चला कि महिला और उसका पति एक दिन पहले से लापता थे. जिसके बाद जंगल में महिला के पड़े होने की सूचना मिली. फिलहाल पुलिस टीम महिला के पति को तलाश रही है. महिला का गला घोंटने के निशान भी मिले हैं. अभी पूरा मामला संदिग्ध है. महिला की स्थिति में सुधार होने के बाद शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी है. ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के आर पांडे ने बताया कि महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में जंगल में मिली है. फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. महिला कुछ भी बयान नहीं दे पा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी महिला का पति भी गुमशुदा बताया जा रहा है, मामला संदिग्ध लग रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad