उत्तराखंड : खनन कारोबार पर पक्ष रखने में बने व्हाट्सएप्प ग्रुप पर बात रखने पर घर में घुसकर मारपीट, आरोपों की जांच शुरू
देहरादून : ढकरानी के एक ग्रामीण ने कोतवाली में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

ढकरानी निवासी शाहरुख ने तहरीर में कहा कि उन्होंने एक वाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया था, जिसमें खनन से संबंधित जानकारी मिलती रहती थी। दो तीन दिन पूर्व देहरादून में खनन माफिया ने एक पुलिसकर्मी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
ग्रुप के माध्यम से यह जानकारी खनन कारोबारियों तक पहुंची। खनन कारोबारियों ने उक्त ग्रुप में अपने-अपने पक्ष रखे। किसी ने कहा कि 10 दिन में सब कुछ ठीक कर देगें, अवैध खनन कारोबार फिर वैसे ही चलने लगेगा। ग्रुप में उसने भी अपना पक्ष रखा। यह बात गांव के ही एक व्यक्ति को नागवार गुजरी। उस व्यक्ति ने मंगलवार शाम करीब सात बजे उसके फोन पर आडियो मैसेज कर घर से बाहर आने की धमकी दी। जब उसने कहा कि वह घर पर नहीं है तो वह गेट के दरवाजे की कुंडी तोड़ते हुए घर में घुस गया और उसकी माता से कहा कि अगर मुझे तुम्हारा बेटा मिल गया तो वह जिंदा नहीं बचेगा।
उधर, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार इस प्रकरण में दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। जिसकी जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ पहले निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

