उत्तराखण्ड : पुलिस में बतौर वाहन चालक तैनात प्रवीण dream11 से बने करोड़पति

खबर शेयर करें -

फेंटेसी लीग ड्रीम 11 ने एक बार फिर उत्तराखण्ड के एक और युवा को मालामाल कर दिया है। जी हां… राज्य के युवाओं का ड्रीम 11 पर टीम बनाकर करोड़पति बनने का सिलसिला जारी है।

आज खबर आज के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां पुलभट्टा थाने में तैनात उत्तराखण्ड पुलिस के एक जवान ने ड्रीम 11 पर टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। जवान की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह उत्तराखण्ड पुलिस में बतौर वाहन चालक कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर

एकाएक करोड़पति बनने की इस खबर से जहां उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं है वहीं उनको बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रवीण ने ड्रीम 11 पर अपनी यह टीम बुधवार को हुए बांग्लादेश और आयरलैंड के मैच की बनाई थी। बता दें कि इस मैच में जहां बांग्लादेश ने आयरलैंड को करारी शिकस्त दी वहीं प्रवीण ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए नंबर वन की रैंक हासिल की। ड्रीम 11 पर बनाई उनकी टीम को जहां 1127.5 प्वाइंट प्राप्त हुए वहीं उन्हें करोड़पति बनने का संदेश भी प्राप्त हो गया है। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी टीम में साकिब अल हसन को कप्तान एवं विकेटकीपर एल दास को उपकप्तान बनाया था। देखते ही देखते अब यह खबर अब पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब में कीटनाशक मिलाकर पिता को पिलाने के बाद बेटे ने खुद गटका: दोनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव