उत्तराखंड : कार और ट्रक की टक्कर में भाजपा नेता की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बहादराबाद से धनोरी जाते समय सामने से आ रहे एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन

कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया । पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है।

आपको बता दें कि सामने से आ रही कार और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मौके पर ही संजय कुमार (45) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर

बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि सुमन देवी और उनके बच्चे अभिजीत (12 वर्षीय) और बेटी तनुश्री (15 वर्षीय) का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल; डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Ad Ad Ad Ad