उत्तराखण्ड : रात की नमाज़ के बाद हुआ दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

रुड़की। शहर से सटे पनियाला गांव में दो पक्षों के बीच रात की नमाज के बाद संघर्ष हो गया दोनों तरफ से लाठी डंडे एवं धारदार हथियार चले जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े 👉 फूलदेई मना रहे बच्चों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, लोगों में आक्रोश

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं शव को कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन

रुड़की गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी सद्दाम का गांव के दूसरे पक्ष के साथ शनिवार को एक प्लाट में खेलने के दौरान विवाद हुआ था। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। रविवार की रात नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
यह भी पढ़े 👉 अल्मोड़ा : पुलिस लाइन में सिपाही की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में हड़कंप

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

इस दौरान जमकर धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। जिसमें चाकू लगने से सद्दाम (23) समेत तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भेजा। सिविल अस्पताल में चिकित्सक ने सद्दाम को मरत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल; डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Ad Ad Ad Ad