उत्तराखंड : देह व्यापार का भंडाफोड, एक अभियुक्त गिरफ्तार, 3 लड़कियों को बचाया गया

खबर शेयर करें -

देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त के कब्जे से तीन पीड़ित लड़कियों को बचाया गया। तीनों यूपी की देवरिया की रहने वाली हैं।

इस घिनौने धंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं। कॉलगर्ल का चयन होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे ले लिए जाते हैं। उसके बाद कॉलगर्ल को भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दी बधाई, बोले— 'लालकुआं मेरा परिवार, विकास और सौहार्द प्राथमिकता'

थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रायवाला बाजार स्थित बिष्ट रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस कार्रवाई में जिस्मफरोशी का कारोबार चलाने वाले चमोली निवासी आनंद को पकड़ा। उसके मोबाइल से कई कॉल गर्ल्स के नंबर भी बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश

बताया जा रहा है कि आरोपी करीब छह महीने से किराए पर होटल चला रहा था। लेकिन, भवन स्वामी ने अभी तक उसका सत्यापन नहीं कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दो नहरिया रोड पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े; पुलिस ने सीज कीं दोनों बाइकें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad