उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां होटल में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मसूरी में कैमल बैक रोड स्थित एक होटल में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं।

आग की चपेट में आकर दो गाड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, मसूरी के द रिंग पवेलियन होटल में शॉर्ट सर्किट होने से तड़के सुबह 4 बजे आग लग गई। होटल में मौजूद स्टॉफ को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। होटल के चारों ओर आग लगी हुई है। फायर ब्रिगेड किसी तरह से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, होटल के नीचे खड़ी दो गाड़ियों में भी आग लग गई, जिस पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हैं और किसी तरह से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

होटल कर्मी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह औक उसके साथी होटल के अंदर सो रहे थे, तभी पास के होटल दीप से आग लगने की आवाज सुनाई दी। उसके बाद वह और उसके साथी होटल से बाहर भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई। उनके साथ अन्य 11 होटल कर्मी अंदर सो रहे थे। आग लगभग 4 बजे लगी। उसके बाद उन्होंने फोन कर होटल मैनेजर को सूचित किया। मैनेजर ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी, जिसके लगभग 1 घंटे बाद 6:30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज

बताया जा रहा है कि जिस समय होटल में आग लगी, होटल के मालिक अनिरुद्ध भी होटल के अंदर ही सो रहे थे। उन्हें भी होटल के स्टाफ द्वारा खिड़की का शीशा तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

होटल के आसपास खड़ी 2 गाड़ी भी आग की चपेट में आकर राख हो गईं। वहीं स्थानीय निवासियों की मदद से अन्य गाड़ियों को वहां से हटाया गया। होटल में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि होटल के मेन गेट की तरफ से आग लगनी शुरू हुई और धीरे-धीरे होटल के दोनो ब्लॉकों में तेजी से फैलती चली गई। खबर लिखे जाने तक फायर कर्मी आग को बुझाने में जुटे हुए थे। वहीं, होटल में पिछले कुछ समय से रिपेयरिंग का काम चल रहा था और उत्तर भारत का ऐतिहासिक वुडन रिंक फ्लोर भी आग की लपटों में राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्ली खां चौक पर पहली बार लहराया 135 फीट का तिरंगा, महापौर दीपक बाली ने रचा इतिहास

मसूरी पुलिस स्टेशन के SHO शंकर सिंह बिष्ट का कहना है, ”कैमल बैक रोड पर स्थित इस होटल में रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके कारण होटल खाली है और कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।”

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad