उत्तराखंड : भैंस चराने गए थे किशोर, भैंस की पूंछ पकड़ करने लगे तालाब पार.. डूबने से मौत

खबर शेयर करें -

हरिद्वार : पथरी थानाक्षेत्र में भैंस की पूंछ पकड़कर तालाब पार करने के दौरान एक किशोर व बालक डूब गए। बालक को खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने सकुशल बचा लिया लेकिन, किशोर की मौत हो गई।

शव कब्जे में लेने पर ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। महिलाओं ने फेरुपुर चौकी प्रभारी अशोक रावत को घेर लिया, जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शव को बिना पोस्टमार्टम स्वजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

भैंस चराने गए थे किशोर

हादसे से गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पदार्था स्थित वन गुर्जर बस्ती निवासी शराफत 16 वर्ष और खालिद 10 वर्ष शनिवार सुबह अपनी भैंस चराने गए थे। घर लौटते समय पदार्था और गुर्जर बस्ती के बीच श्मशान घाट के पास शराफत और खालिद भैंस की पूंछ पकड़कर तालाब पार करने लगे। बीच में जाकर दोनों अचानक डूबने लगे। शोर मचाने पर तो आस-पास खेतों में काम कर रहे किसान उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गए। खालिद को बचा लिया गया लेकिन, शराफत तालाब में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

ग्रामीणों ने शव को तालाब से निकाला बाहर

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले ग्रामीणों ने किशोर के शव तालाब से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने किशोर का शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो महिलाओं ने चौकी प्रभारी को घेर लिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बच गया दूसरा किशोर

फेरुपुर चौकी प्रभारी अशोक रावत ने बताया किशोर भैस की पूंछ पकड़ कर तालाब पार कर रहे थे। उसी दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरे बालक को बचा लिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad