उत्तराखंड : शादीशुदा महिला ने युवक के साथ धोखाधड़ी कर की शादी, विरोध करने पर दी फंसाने की धमकी

खबर शेयर करें -

रामनगर : शादीशुदा महिला ने एक युवक के साथ धोखाधड़ी कर शादी कर ली। जब युवक को महिला के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसने मामले की शिकायत की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक

पुलिस के मुताबिक मनीष अग्रवाल पुत्र कैलाश चंद्र अग्रवाल निवासी मोहल्ला बम्बाघेर ने तहरीर दी। जिसमें हेमंती आर्य पुत्री भवानीराम निवासी पाटकोट पर आरोप लगाया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसने धोखाधड़ी से उससे शादी की थी। जब उसे इसका पता चला तो उसने विरोध किया, तो महिला ने उसे फंसाने की धमकी दी। महिला के इस काम में लला राम पुत्र रतन लाल निवासी कालूसिद्द, गिरीश चौधरी निवासी उत्तरांचल नगर नन्दग्राम गाजियाबाद व अंकुर अग्रवाल पुत्र स्व. गणेश कुमार निवासी ज्वाला लाइन रामनगर ने सहयोग किया। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर धारा 420/120बी/495 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया