उत्तराखंड : ड्रीम 11 पर रातों रात करोड़पति बने चम्पावत के दीवान सिंह अधिकारी

खबर शेयर करें -

चम्पावत : देश में चल रहे आईपीएल मैच ने कई लोगों को रातों-रात करोड़पति बना दिया है, वहीं चेन्नई सुपर किंग व हैदराबाद के मैच ने बाराकोट ब्लॉक के रैगांव के युवा दीवान सिंह की किस्मत पलट दी।

दीवान एक झटके में करोड़पति बन गए, रेगांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धन सिंह अधिकारी ने बताया दीवान ने खेले गए चेन्नई व हैदराबाद के मैच में dream11 में मात्र 39 रुपए लगाए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

दीवान की बनाई टीम पहले नंबर पर आई और दीवान ने एक झटके में 2 करोड़ रुपए जीत लिए, धन सिंह ने बताया दीवान दिल्ली के एक होटल में कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया

जो कि अब दिल्ली से गांव वापस आ रहे हैं, वहीं दीवान की इस जीत से गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीण जश्न मनाने के इंतजाम में जुटे हैं।

वहीं ग्रामीणों ने दीवान और उसके परिजनों को बधाइयां दी हैं, वहीं 2 करोड़ रुपए जीतने से दीवान व उसके परिजन काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी
Ad Ad Ad Ad