उत्तराखंड : ई रिक्शा चालक की निर्मम हत्या, शव की पहचान मिटाने के लिए सिर और चेहरे को पत्थर से कुचला

खबर शेयर करें -

रुड़की।  गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा निवासी ई रिक्शा चालक मुन्ना (32) पुत्र मिथुवा की निर्मम हत्या कर दी गई। शव की पहचान मिटाने के लिए उसके सिर और चेहरे को पत्थर से कुचला गया है।

16 मई की शाम से था लापता

मृतक के चेहरे की खाल उतरी हुई है। जिससे उसके चेहरे पर कैमिकल डालने की आशंका जताई जा रही है। मुन्ना 16 मई की शाम को लापता हो गया था। रविवार को मृतक मुन्ना का शव सालियर-मंगलौर बाईपास पर एक ढाबे के सामने भराव की जमीन के पास पड़ा मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब: शहर समेत 5 किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतारें, हाउसफुल हुए होटल और पार्किंग स्थल

 

शव को काले रंग की पॉलीथिन से ढका गया। मृतक के गले में बेल्ट बंधी हुई मिली। आशंका जताई जा रही है कि बेल्ट से गला घोटकर हत्या की गई है। दोपहर के समय कुछ लोग जब उधर से निकले तो उन्होंने काले रंग की पन्नी के नीचे शव होने की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिटिया की इज्जत बचाने में गई पिता की जान, पुलिस ने दोनों हत्यारे भाइयों को किया गिरफ्तार

मुकदमा दर्ज

सूचना मिलने पर मृतक के पिता मिथुवा की तहरीर पर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कैमिकल डालने की आशंका को देखते हुए डाॅक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही वीडियाेग्राफी भी कराई जा रही है।

सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की ई-रिक्शा शनिवार की शाम को हाईवे से बरामद हो गई थी। उन्होंने बताया कि चेहरे पर कैमिकल डालने की बात अभी सामने नहीं आई है। चेहरे की खाल उतरी हुई है। मिट़टी में औंधे मुंह शव पड़ा होने की वजह से ऐसा हो

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत: बेकाबू कार की टक्कर से उड़े थे स्कूटी के परखच्चे, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad