उत्तराखंड : बुजुर्ग का दो मुंह वाले सांप के साथ वीडियो बनाकर 45 लाख रुपए ये ज्यादा की ठगी का मामला आया सामने

खबर शेयर करें -

देहरादून: थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग का एक शख्स द्वारा पहले जंगल में दो मुंह वाले सांप के साथ वीडियो बनाया गया. उसके बाद आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एंटी करप्शन ब्यूरो का डर दिखाकर बुजुर्ग से लाखों रुपए हड़प लिए. बुजुर्ग ने आरोपियों को अपना घर भी गिरवी रख कर रुपए दिए थे. बुजुर्ग की बेटी की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है.

उधारी न चुकानी पड़े, इसलिए बुजुर्ग को जाल में फंसाया: दिल्ली निवासी सोनम रावत ने शिकायत दर्ज कराई कि मेरी शादी हो चुकी है. वह अपनी ससुराल दिल्ली में रहती है. पीड़िता के पिता ज्ञान सिंह रावत क्लेमेंटाउन इलाके में रहते हैं. कोविड काल के दौरान उनकी माता की मौत हो चुकी है. इसके बाद उनके पिता ज्ञान सिंह रावत अकेले रहने लगे थे. इसी दौरान प्रशांत नाम का युवक उनके पिता से मिलने जुलने लगा. प्रशांत ने अपनी मजबूरी बताते हुए उनके पिता ज्ञान सिंह से 90 हजार रुपए उधार लिए थे.

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

दो मुंहे सांप के साथ वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल: जब ज्ञान सिंह रावत ने अपने रुपए प्रशांत से मांगे तो प्रशांत ने उन्हें पास के जंगल में बुलाया. प्रशांत ने जंगल में ज्ञान सिंह रावत को बातों में फंसा कर दो मुंह वाले सांप के साथ वीडियो बना लिया. इसके बाद प्रशांत, ज्ञान सिंह रावत को धमकी देने लगा कि इस वीडियो को एंटी करप्शन ब्यूरो को दे देगा और उन्हें तस्करी में फंसा देगा. प्रशांत ने अपने दोस्त हरिओम सिंह और संदीप सिंह को भी षड्यंत्र में शामिल कर लिया. दोनों को उसने एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश

तस्करी के आरोप में फंसाने की धमकी देकर 45 लाख से ज्यादा ठगे: तस्करी के आरोप से बचने के लिए ज्ञान सिंह रावत ने आरोपियों को कई बार रुपए दिए. रुपए देने के लिए बुजुर्ग ने बैंक और कई फाइनेंस कंपनियों से लोन तक लिया, लेकिन तीनों आरोपी बार-बार रुपए मांगते रहे. आरोपियों द्वारा लगातार धमकी देने के बाद ज्ञान सिंह रावत ने अपना मकान भी गिरवी रखते हुए आरोपियों को 45 लाख रुपए दे दिए.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क हादसा निकला सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में पर्दाफाश

पुलिस का क्या कहना है: थाना क्लेमेंटाउन प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि ज्ञान सिंह रावत की बेटी सोनम रावत की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियो प्रशांत, हरिओम सिंह और संदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad