उत्तराखंड : पूर्व सैनिक ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

खबर शेयर करें -

गैरसैंण: हरसारी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पूर्व सैनिक ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है. सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते पूर्व सैनिक ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि बीते देर रात जिला कंट्रोल रूम से उक्त घटना की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके बाद थाना अध्यक्ष गैरसैंण को सूचना दी गई और घटनास्थल पर जाने के लिए निर्देशित किया गया. जिसके बाद गैरसैंण थानाध्यक्ष जयपाल सिंह नेगी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि आरोपी पूर्व सैनिक विनोद सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

आरोपी को न्यायालय में पेश: पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि महिला के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  10 अक्टूबर को बंद होंगे सिख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट: अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, ट्रस्ट ने जताया आभार
Ad Ad Ad Ad